-
☰
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा जिला कार्यकारिणी हुआ घोषित, पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर बुधवार 6 मई को महानगर के जनक होटल निकट अग्रवाल धर्मशाला सहारनपुर में अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा जिला इकाई कार्यकारणी की घोषणा शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता जी के द्वारा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर बुधवार 6 मई को महानगर के जनक होटल निकट अग्रवाल धर्मशाला सहारनपुर में अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा जिला इकाई कार्यकारणी की घोषणा शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता जी के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील गुप्ता जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पैटर्न मेंबर जिलाध्यक्ष्य जिला सहारनपुर रहे, अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री आई वी एफ वैभव गुप्ता जी, दिनेश गोयल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष, डीके बंसल जी संरक्षक आई वी एफ, वाई के गुप्ता जी प्रदेश उपाध्यक्ष, संरक्षक आई वी एफ उपस्थित रहे, वाई के गुप्ता द्वारा सभी पदाधिकारीगणों को शपथ दिलाई गई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया की युवा कार्यकारिणी आई वी एफ की एक बहुत मजबूत कड़ी है युवाओं को आगे बढ़कर समाज के कार्य करने चाहिए। उन्होंनें सभी पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंनें कहा कि महानगर सहारनपुर में लगभग 5000 सदस्य बनाने हैं, जिस पर सभी युवा पदाधिकारीयों ने आश्वासन दिया कि हम ज्यादा से ज्यादा आई वी एफ के सदस्य बनायेंगे और समाज की कोई भी समस्या होगी उसके समाधान के लिए आगे बढ़कर कार्य करेंगे। शपथ समारोह को वाई के गुप्ता दिनेश गोयल व डी के बंसल जी ने भी संबोधित किया। इसके बाद कार्यकारिणी में मुख्य रूप से आशु अग्रवाल महामंत्री, मयंक गुप्ता महामंत्री, शिवा गोयल महामंत्री, विभोर जिंदल उपाध्यक्ष, विवेक गोयल उपाध्यक्ष, विनय अग्रवाल उपाध्यक्ष, राहुल सिंघल उपाध्यक्ष, मुकुल गोयल उपाध्यक्ष, विकास गोयल कोषाध्यक्ष, एकांश गोयल मंत्री, दिशांत गुप्ता, मंत्री सचिन गोयल मंत्री, शेखर गुप्ता संगठन मंत्री, विक्की गुप्ता संगठन मंत्री, मुकुल सिंघल सहमंत्री, विवेक गुप्ता सहमंत्री, कन्हैया सिंघल सहमंत्री, अनिमेष गुप्ता सहमंत्री, तुषार गोयल मीडिया प्रभारी तथा अभिषेक गर्ग मीडिया प्रभारी बनाए गए। अंत में युवा कार्यकारिणी के प्रदेश मंत्री वैभव गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया, व अपनी एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। नीरज गुप्ता जिला अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन सहारनपुर समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित
राजस्थान: सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव हुए निलंबित, विभागीय की जांच शुरू