Contact for Advertisement 9919916171


असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा

- Photo by : social media

असम   Published by: Rajib Doloi , Date: 01/07/2026 01:58:24 pm Share:
  • असम
  • Published by: Rajib Doloi ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:58:24 pm
Share:

विस्तार

असम: राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ कामरूप मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के तोपतली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार, 28 जून 2026 को सुबह 10 बजे ‘पोलियो दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना था। पोलियो दिवस के तहत नॉर्थ तोपतली, साउथ तोपतली और डिकचक गांवों के कुल 130 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक भी किया।

कार्यक्रम में दो आशा वर्कर, एक असिस्टेंट नर्स दाई (एएनएम) तथा तोपतली आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सभापति और 20 नंबर तोपतली गांव पंचायत के वार्ड नंबर 9 के सदस्य दिलीप क्रो उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को पोलियो की हर खुराक समय पर अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News