Contact for Advertisement 9919916171


असम: गुवाहाटी के बोंडा में तिवा लोक नृत्य और संगीत अभ्यास का समापन समारोह आयोजित, 100 कलाकारों ने लिया हिस्सा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajib Doloi , Date: 25/11/2026 11:10:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajib Doloi ,
  • Date:
  • 25/11/2026 11:10:35 am
Share:

विस्तार

असम: गुवाहाटी तिवा लोक नृत्य, संगीत, भाषा और पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2026 को गुवाहाटी महानगर के बोंडा में तिवा लोक नृत्य और संगीत अभ्यास का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डिमारिया तिवा कांतिचुई च्य'मत और ऐतिहासिक तिवा राजदरबार के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें काहिलिपाड़ा जोटिया के तिवा नगर, लखोरा बेतकूची के लालुंग गांव, सात गांव और बोंडा गांव के करीब 100 कलाकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ऐतिहासिक तिवा राजदरबार के अध्यक्ष जुरसिंग बरदोलोई देव, डिमारिया तिवा कांतिचुई च्य'मत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अजीत डेउरी, सचिव और लघु फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ. राजीव दलोई, बोंडा गांव के ग्राम प्रधान भानाराम लालुंग, लखोरा बेतकूची लालुंग गांव के ग्राम प्रधान जीवन डेउरी और अभिजीत पुमा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जुरसिंग बरदोलोई देव ने कहा कि तिवा समुदाय के लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषा और कला-संस्कृति को नई पीढ़ी के बीच जीवित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे लगातार तिवा गांवों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि यदि इन पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने के प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में यह सांस्कृतिक विरासत विलुप्त हो सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तिवा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना रहा।