Contact for Advertisement 9919916171


असम: जंगली हाथी का आतंक, घर की दीवार तोड़कर खाया धान, ग्रामीणों ने मशक्कत कर खदेड़ा

- Photo by : social media

असम  Published by: Rajib Doloi , Date: 14/08/2026 03:55:51 pm Share:
  • असम
  • Published by: Rajib Doloi ,
  • Date:
  • 14/08/2026 03:55:51 pm
Share:

संक्षेप

असम: सुबह करीब 2 बजे दक्षिण टोपातली गांव में जंगली हाथी का उत्पात। स्थानीय व्यक्ति धर्मेंद्र बोड़ो ने बताया कि एक विशाल जंगली हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर लोगों के घरों, आंगनों, केले के पेड़ों, सुपारी के पेड़ों, नारियल के पेड़ों आदि को तहस-नहस कर देता है।

विस्तार

असम: सुबह करीब 2 बजे दक्षिण टोपातली गांव में जंगली हाथी का उत्पात। स्थानीय व्यक्ति धर्मेंद्र बोड़ो ने बताया कि एक विशाल जंगली हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर लोगों के घरों, आंगनों, केले के पेड़ों, सुपारी के पेड़ों, नारियल के पेड़ों आदि को तहस-नहस कर देता है। उनके घर में घुसकर हाथी ने धान रखने वाले भंडार घर की दीवार तोड़कर धान खाया। इसके तुरंत बाद धर्मेंद्र बोड़ो ने हाथ में टॉर्च लाइट, आग और लाठी लेकर शोर मचाया, जिसके बाद लोग आकर हाथी को पहाड़ की ओर खदेड़ देते हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में पहाड़ में वर्तमान समय में जंगली हाथियों के भोजन की कमी होने के कारण हाथी या अन्य जंगली जानवर भोजन की तलाश में गांव में आकर लोगों के घर-आंगन में घुसते हैं और पेड़-पौधों को तोड़कर तहस-नहस कर देते हैं। इस मामले में यदि असम सरकार का वन विभाग जंगली हाथियों तथा अन्य जंगली जानवरों के लिए भोजन के साथ-साथ पहाड़ी वन क्षेत्र में संरक्षण की व्यवस्था करे, तो शायद जंगली हाथियों का उत्पात नहीं होगा, ऐसा उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जंगली हाथियों द्वारा घर-द्वार को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को असम सरकार कुछ हद तक भी आर्थिक सहायता प्रदान करे।

Related News

 उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: ‘बॉर्डर-2’ देखकर भावविभोर हुए बच्चे, वीर जवानों के शौर्य से लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं

गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर


Featured News