-
☰
बिहार: बाइक मैकेनिक साबिर की गोली मारकर हत्या, पुलिस किओ गिरफ्त में आरोपी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगच्छी गांव निवासी बाइक मैकेनिक साबिर की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
बिहार: अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगच्छी गांव निवासी बाइक मैकेनिक साबिर की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साबिर ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, जिसकी कमाई से माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजनों का भरण-पोषण होता था। जानकारी के अनुसार, पूर्व करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवला स्थित शनिचरी हाट के समीप साबिर ने एक बाइक गैरेज खोल रखा था, जहां वह रोज़ाना मैकेनिक का काम करता था। बुधवार को बैरिया गांव निवासी जारूल खान बाइक मरम्मत को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर साबिर के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साबिर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी, मां और अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोते दिखे। परिजनों का कहना है कि अब परिवार की देखभाल और गुजर-बसर कौन करेगा। बताया गया है कि साबिर की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसे मात्र दो माह की एक पुत्री है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साबिर का परिवार महानंदा नदी से विस्थापित था और बैरिया व बेलगच्छी के बीच महानंदा बांध के समीप झोपड़ी बनाकर रहता था। कुछ वर्ष पहले उसने रघुनाथपुर केवला में किराये का कटरा लेकर बाइक रिपेयरिंग का काम शुरू किया था, जिससे वह किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जाता है कि साबिर का एक बड़ा भाई पहले ही सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हो चुका है। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी साबिर के कंधों पर ही थी। उसकी मौत के बाद पत्नी, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपियों को मनिहारी थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
गुजरात: परसोतमभाई एन. मुंगरा ने राजकोट वार्ड-12 से महानगरपालिका चुनाव के लिए दावेदारी की गई पेश
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित समाधान और स्व-गणना के लिए अधिकारियों को दी गई कड़ी चेतावनी
गुजरात: बलात्कार पर सख्त कानून के बावजूद समस्या बरकरार, सामाजिक बदलाव हुए जरूरी
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुजरात: 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भाजपा सीनेट प्रक्रिया शुरू
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश दिए, स्व-गणना 16 अप्रैल से होगी