Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: कटिहार में डीएम का आदर्श विद्यालय में औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे गणित-विज्ञान के सवाल

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 26/11/2026 03:28:59 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 26/11/2026 03:28:59 pm
Share:

विस्तार

बिहार: कटिहार जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार, 25 नवंबर को +2 श्री जे.एन.सी. उच्च विद्यालय, बरेठा, सेमापुर, बरारी स्थित आदर्श विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं में पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से गणित, विज्ञान और हिंदी विषयों से संबंधित सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने की सलाह दी।

डीएम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया। विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान और कक्षा-कक्षों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जर्जर कमरों की मरम्मत कराने, पुस्तकालय को सुचारू रूप से संचालित करने और प्रयोगशाला में नियमित प्रायोगिक कक्षाएं चलाने पर जोर दिया।

इस दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आदर्श विद्यालय की पहचान को और मजबूत बनाना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Featured News