-
☰
बिहार: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: अमदाबाद पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारिक अनवर की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़पुर में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: अमदाबाद पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारिक अनवर की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़पुर में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ राष्ट्रगान से की गई। राष्ट्रगान के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग पूरी श्रद्धा के साथ खड़े रहे। इसके बाद बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वसीम राजा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के मन में अपने देश के प्रति प्रेम, सम्मान, भाईचारा और सद्भाव की भावना होनी चाहिए।प्रधानाध्यापक ने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं और बच्चों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चे आज के विद्यार्थी हैं, लेकिन यही बच्चे आगे चलकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों और महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। मुखिया तारिक अनवर ने भी कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पंचायतवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान का सम्मान करें। तिरंगा जुलूस के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी देश की एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर