Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 27/03/2026 05:56:43 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 27/03/2026 05:56:43 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विषय पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विषय पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, एस.डी.एम. श्री अजय मोड़ियम, उपसंचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैकरा सहित कृषि विभाग से सम्बद्ध अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व वर्षों में उर्वरकों की मांग और आपूर्ति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई तथा वर्तमान खाद भंडारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले में गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रासायनिक उर्वरक का पर्याप्त भंडारण किया जाए और रैक पॉइंट से आवंटित खाद का जिले में समय पर भंडारण सुनिश्चित हो।

 

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों में भंडारण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। खाद एवं बीज निरीक्षकों द्वारा बीज व खाद दुकानों तथा समितियों का नियमित भौतिक निरीक्षण किया जाए, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी स्थिति पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि खाद का वितरण नियमानुसार हो और केवल पात्र किसानों को ही खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। जिसके लिये उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने और क्रियान्वन की बात कही।