Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट के आदेश में छेड़छाड़ कर जमानत के नाम पर 2.75 लाख रुपये लेने का आरोप, जांच बिलासपुर पुलिस को भेजी

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Arasad Ali , Date: 24/11/2026 05:56:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 24/11/2026 05:56:15 pm
Share:

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर जमानत दिलाने के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपये लेने और हाईकोर्ट के आदेश में कथित छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए बिलासपुर एसएसपी को भेजा है।

पंप हाउस निवासी 31 वर्षीय विक्रम बग्गा ने शिकायत में आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले उनकी मुलाकात श्रीकांत सिंह राजपूत से हुई थी। श्रीकांत ने हाईकोर्ट में वकालत करने का दावा करते हुए उनके साले हरविंदर सिंह, जो हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, की जमानत कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस काम के लिए अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 75 हजार रुपये लिए गए, जिनमें 1 लाख 35 हजार रुपये फोन-पे के जरिए और बाकी रकम नकद व अन्य माध्यमों से दी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में उन्हें व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट के आदेश की एक प्रति भेजी गई, जिसमें हरविंदर सिंह का नाम आवेदक और श्रीकांत सिंह का नाम अधिवक्ता के रूप में दर्ज था। हालांकि, जब पीड़ित ने हाईकोर्ट के आधिकारिक पोर्टल पर केस नंबर की जांच की, तो आदेश की जानकारी अलग मिली। आरोप है कि एमसीआरसी नंबर 3569/2026 के वास्तविक आदेश में दूसरे मामले के आवेदक और अधिवक्ता का नाम बदलकर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किया