-
☰
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम सिंह, जिला पंचायत सदस्य, जिला सूरजपुर एवं विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति में, महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के उपस्थिति, दिशा निर्देश में और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और छात्र संघ प्रभारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम सिंह, जिला पंचायत सदस्य, जिला सूरजपुर एवं विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति में, महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के उपस्थिति, दिशा निर्देश में और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और छात्र संघ प्रभारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्या देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं अगरबत्ती प्रज्वलित करने के बाद राज्य गीत गाया गया, के उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रभारी प्राचार्य के द्वारा स्वागत भाषण और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन में कई उपलब्धियों और समस्याओं पर उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
महाविद्यालय में छात्राओं की भागीदारी बहुत बढ़िया - कुसुम सिंह मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं दोनों हैं लेकिन छात्राओं की भागीदारी बहुत ज्यादा है वहीं दूसरी ओर सर्वाेच्च अंक लाने में कई सारी विधाओं में छात्राओं की भूमिका बहुत ही अधिक संख्या में देखने को मिला यह बहुत अच्छी बात है कि इस दूरस्थ अंचल में छात्राओं की सहभागिता भागीदारी और भूमिका कहीं न कहीं समाज और हमारे राज्य देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के समस्याओं पर रखी अपनी बात कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह ने अपने उद्बोधन में शासन की कई योजनाओं को महाविद्यालय से जोड़ते हुए उनके उच्च शिक्षा प्राप्त करने और इस क्षेत्र के लिए अच्छे छात्र तैयार हो इसके लिए महाविद्यालय परिवार को उन्होंने सराहा और जो भी समस्याएं महाविद्यालय में है उन्हें अवश्य धीरे-धीरे पूरा करने उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ऐसा उन्होंने कहा। महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र संघ प्रभारी जायसवाल के द्वारा बताया गया कि यह हमारा महाविद्यालय 2018 -19 से चलकर आज 2026 में विकास की अपनी कई गाथाएं अपने साथ सजो कर रखा है और विभिन्न प्राचार्य के व्यक्तिगत रुचि से महाविद्यालय निरंतर विकास रथ पर गतिशील है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले शिक्षक और मंच का संचालन सचिन कुमार मिंज, अर्जुन प्रधान रामनिवास पटेल एवं छात्र शिवम तिवारी एवं छात्रा आस्था गिरी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अनुशासन और बैठक व्यवस्था अनदीप मिंज अखिलेश रवि, आभा रंजना, शिखा पाठक, लक्ष्मी साहू, रीना कुजूर, अमन सिंह, हरिशंकर दहरिया, भोला एवं अन्य कर्मचारी आदि के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कई विधाओं में सर्वाेच्च प्रदर्शन करने वाले सभी छात्राओं प्रतिभागियों को पुरस्कार मेडल आदि प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मीडिया से नृपेंद्र गुप्ता, पप्पू जायसवाल अशोक जायसवाल, रमेश गुप्ता, लालबहादुर, दशरथ गुप्ता आदि और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एन. पी. शर्मा, अरुण राठौर, तिवारी जी आदि शिक्षक एवं हंसे लाल जायसवाल, मनदेश गुर्जर, कमलेश यादव, आनंद पाठक, लालमन सिंह, लक्ष्मण जायसवाल, गजानंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश साकेत, संजय जायसवाल आदि गणमान्य नागरिक भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक तथा आसपास के छात्र बच्चे आम जनता की उपस्थिति रही जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया