-
☰
छत्तीसगढ़: कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों का कब्जा, बाइक सवारों के लिए रास्ता निकालना भी मुश्किल
- Photo by : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़: कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा स्टेडियम बायपास मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर ट्रेलरों और अन्य भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से मुख्य मार्ग अघोषित पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को भी सुरक्षित निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय राहगीरों के अनुसार, भारी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी होती है। लोगों ने आशंका जताई है कि भारी वाहनों के बीच से गुजरने के दौरान कभी भी गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती है। यातायात अव्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। सड़क पर जमा धूल और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, लेकिन नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं हो रही है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों ने यातायात पुलिस और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नागरिकों ने मांग की है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को व्यवस्थित कराया जाए, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप