Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जल संकट का निकला गया समाधान, कई गांवों में लगाए गए सोलर पंप
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 15/05/2026 10:48:26 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 15/05/2026 10:48:26 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी विकासखंड में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी विकासखंड में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। क्रेडा विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक संस्थानों में सोलर पंप स्थापित किए जाने से भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने क्षेत्र में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद क्रेडा विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई गांवों और संस्थानों में सोलर पंप स्थापित किए हैं। इनमें पेंडारी एवं गोंडपारा, मोहरसोप और बनखेतापारा, नवाटोला एवं यादवपारा, कल्हुआ स्कूलपारा तथा बिहारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर सोलर पंप शुरू होने से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।

विशेष रूप से बिहारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोलर पंप लगने से मरीजों और उनके परिजनों को भी बड़ी सुविधा मिली है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का अब समाधान हो गया है। ग्रामीणों को अब दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से निजात मिल गई है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News