Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 26/11/2026 05:04:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 26/11/2026 05:04:31 pm
Share:

विस्तार

दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण कराया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संविधान के मूल सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक आदर्शों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया। संविधान दिवस के अवसर पर यह संदेश दिया गया कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक और जिम्मेदार रहना चाहिए। संविधान में निहित मूल्यों का पालन ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।