-
☰
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: नारनौल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिले के पांचों शहरों में अवैध एवं अनधिकृत पानी और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी ने बताया कि अभियान के तहत नागरिक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने कनेक्शन नियमित करा सकते हैं। विभाग की ओर से घर-घर सर्वे कर अब तक नारनौल में 158 जल और 261 सीवरेज, महेंद्रगढ़ में 96 जल और 312 सीवरेज, नांगल चौधरी में 279 जल और 623 सीवरेज, कनीना में 68 जल और 202 सीवरेज तथा अटेली में 82 जल और 145 सीवरेज कनेक्शन नियमित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत कनेक्शन नियमित कराने के लिए मीटर लगाने और रोड कटिंग का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, जल एवं सीवरेज की बिलिंग विभाग द्वारा निर्धारित सामान्य दरों के अनुसार की जाएगी। कनेक्शन नियमित कराने के लिए नागरिकों को आवेदन पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (PPP) और संपत्ति या मालिकाना हक का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी ने चेतावनी दी कि अभियान समाप्त होने के बाद पाए जाने वाले अवैध कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद नया कनेक्शन लेने पर निर्धारित शुल्क के साथ पेनल्टी भी देनी होगी। विभाग ने नागरिकों से समय रहते अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली रोकने की मांग, पिपरीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: रिहंद डैम के खुले तीन फाटक , बढ़ते जलस्तर के बीच पानी की निकासी हुई शुरू
उत्तर प्रदेश: कच्ची बंधी टूटने से गांव में घुसा पानी, 11 परिवारों को निकाला गया सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: मंडलीय मलखंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन, चयनित खिलाड़ी झांसी में दिखाएंगे दमखम
गुजरात: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी मोहित शर्मा ने की समीक्षा बैठक, सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई की मार, गेहूं के साथ आटा-मैदा भी हुआ महंगा