Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी

- Photo by :

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 20/06/2026 05:56:03 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 20/06/2026 05:56:03 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: किसान विरोधी नीतियों को अब गुजरात के किसान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं करेंगे और न ही बिल्कुल बर्दाश्त करेंगे।

विस्तार

गुजरात: किसान विरोधी नीतियों को अब गुजरात के किसान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं करेंगे और न ही बिल्कुल बर्दाश्त करेंगे। ऐसा स्पष्ट रूप से किसान नेता एवं न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा (पटेल) ने मीडिया के समक्ष कहा। उन्होंने आगे बताया कि गुजरात के प्रत्येक जिले के गांवों में किसानों की वाड़ी, खेत आदि से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में जगह-जगह विरोध देखने को मिल रहा है। इस मुद्दे पर न्याय मिलने तक किसान संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं और रहेंगे। किसानों को उनके हक और अधिकार मिलने चाहिए तथा उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

किसानों का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना हाईटेंशन लाइन नहीं डाली जानी चाहिए, क्योंकि उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलता। किसानों की मांग है कि प्रत्येक बिजली पोल के बदले 2 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, एक पोल के किराये के रूप में किसानों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएं। बिजली लाइन के तार खेतों से गुजरने पर भी किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों को बिजली लाइन से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए बीमा सुविधा मिलनी चाहिए। फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। यदि जान-माल की हानि होती है तो उसका मुआवजा बिजली कंपनी द्वारा दिया जाना चाहिए। किसानों पर लाठीचार्ज नहीं किया जाना चाहिए। किसानों का दमन नहीं होना चाहिए। किसानों को अपने खेतों और वाड़ियों में प्रवेश करने से नहीं रोका जाना चाहिए। गुजरात सरकार को किसानों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तथा किसानों के न्याय और अधिकारों के लिए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।