Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: बिना लाइसेंस पटाखे रखने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 डिब्बी बम-पटाखे किए बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 31/10/2026 10:53:35 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 31/10/2026 10:53:35 am
Share:

विस्तार

गुजरात: करनाल दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए करनाल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना असंध पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखे रखने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 500 डिब्बी बम-पटाखे सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखे 7 गत्ता पेटियों और एक कट्टे में रखे हुए थे। मामले में आरोपी की पहचान शुभम पुत्र मुकेश निवासी वार्ड नंबर 15, असंध के रूप में हुई है। थाना असंध के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुरेंद्र की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

पुलिस की पूछताछ और जांच में आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद थाना असंध में आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। करनाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री या निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण न करें। ऐसी गतिविधियां लोगों की जान-माल के लिए खतरा बन सकती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।