-
☰
गुजरात: खेत से पम्पसेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में खेत से किर्लोस्कर पम्पसेट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
गुजरात: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में खेत से किर्लोस्कर पम्पसेट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पम्पसेट बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस के अनुसार ग्राम भीरा निवासी मजनू सरोज ने 6 मार्च को शिकायत दी थी कि उनके खेत में लगा 5 हार्स पावर का किर्लोस्कर पम्पसेट 5 मार्च की रात चोरी हो गया। इस मामले में बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार तड़के करीब 4:10 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से पवन सरोज और किशन सरोज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पवन के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने पम्पसेट चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया पम्पिंग सेट बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद