-
☰
गुजरात: पूर्व विवाद के आरोपी शिवकुमार यादव को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कजराकोल में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
गुजरात: आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कजराकोल में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार यादव पर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को प्रथम पक्ष के लोग खेत पर गोबर फेंकने गए थे, तभी द्वितीय पक्ष के लोगों ने पूर्व रंजिश को लेकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर अलग कराया। इस मामले में शिवकुमार यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी शिवकुमार यादव लंबे समय से फरार चल रहा था। रविवार को उप निरीक्षक वासुदेव मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कजराकोल के बाहर रामनयन यादव के पंपिंग सेट के पास से उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद