Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: SPC कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बढ़ रहा अनुशासन और आत्मविश्वास, एसपी सिद्धान्त जैन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 19/08/2026 10:47:31 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 19/08/2026 10:47:31 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: हिसार विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा Student Police Cadet (SPC) Programme चलाया जा रहा है।

विस्तार

गुजरात: हिसार विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा Student Police Cadet (SPC) Programme चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार संचालित इस कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पटेल नगर में SPC कैडेट्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान थाना सिविल लाइन प्रभारी PSI कर्मजीत सिंह ने SPC कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रमाण-पत्र मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में कम्युनिटी पुलिसिंग सेल से मु.सि. इन्द्रपाल, सिपाही मीनाक्षी और मास्टर ट्रेनर स.उ.नि. कमल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि SPC Programme का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और SPC कैडेट्स ने भी कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और उनमें अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है।हिसार पुलिस के अनुसार, कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। SPC Programme इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए विद्यार्थियों को कानून, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


Featured News