-
☰
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: पावी जेतपुर के भैंसावही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विस्तार
गुजरात: पावी जेतपुर के भैंसावही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे बच्ची अपने घर के आंगन में खाट पर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक हिंसक तेंदुआ वहां पहुंचा और बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए बोडेली पब्लिक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वडोदरा रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में कैद करने की मांग की है।
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली