-
☰
हरियाणा: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली की गई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सीएचसी खांडा खेड़ी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान गांव उगालन, पट्ठी समैण, धर्मखेड़ी,सिसाय बोलान, बास, पुठी मंगल खां, मिर्जपुर, मदनहेड़ी, थुराना ,खांडा खेड़ी, कागसर, सुलचानी तथा भकलाना सहित अनेक गांवों में स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ सुपरवाइजर, आशा वर्कर और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के सम्मान, उनकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके साथ-साथ किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण है और अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक होकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बेटियों को समान अवसर प्रदान करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
उपायुक्त राहुल ने कहा कि सामूहिक जागरूकता और सहभागिता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस दौरान डॉ मीनाक्षी, डॉ अंकित सिहाग,हेल्थ सुपरवाइजर सतवीर सिंह, मनप्रीत,कुलदीप ,शुभराम, फतेह सिंह, सुलोचना, सुदेश , राजेश्वरी,अनुरानी, सहित आशा वर्कर तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम तथा विभिन्न स्कूलों का स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव