Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 16/06/2026 04:33:41 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 16/06/2026 04:33:41 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी गवर्नमेंट कॉलेज, हांसी की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने विश्वविद्यालय परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल यूनिवर्सिटी में टॉप किया है, बल्कि पिछले दस वर्षों के सभी रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

विस्तार

हरियाणा: हांसी गवर्नमेंट कॉलेज, हांसी की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने विश्वविद्यालय परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल यूनिवर्सिटी में टॉप किया है, बल्कि पिछले दस वर्षों के सभी रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉलेज और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मुस्कान की इस ऐतिहासिक सफलता ने शैक्षणिक जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पिछले वर्षों के सभी टॉपर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इसी परीक्षा परिणाम में गवर्नमेंट कॉलेज की एक अन्य छात्रा निशा ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अन्नू और सलोनी ने 92.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुस्कान, पंकज शर्मा, बंटी, मानवी, भूमिका और चिराग शामिल रहे।

कॉलेज के कंप्यूटर विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नोडल अधिकारी डॉ. बंतासिंह जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गवर्नमेंट कॉलेज, हांसी के विद्यार्थी पिछले एक दशक से लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मुस्कान द्वारा प्राप्त 99.2 प्रतिशत अंक कॉलेज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है। गवर्नमेंट कॉलेज, हांसी के प्राचार्य श्री दलबीर सिंह ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों की समर्पित भूमिका का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी कॉलेज के विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रो. शामेंद्र बामल, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुशीला, विजय यादव, नरेश दुहन, रविकांत, सुमित सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।