-
☰
हरियाणा: बवानीखेड़ा में भीम आर्मी का संयुक्त जयंती सम्मेलन, बहुजन समाज को एकजुट होने का आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: बवानीखेड़ा स्थित गुरु रविदास भवन में भीम आर्मी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में 'संयुक्त जयंती सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर
विस्तार
हरियाणा: बवानीखेड़ा स्थित गुरु रविदास भवन में भीम आर्मी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में 'संयुक्त जयंती सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाज में समानता और अधिकारों की अलख जगाई। जनसभा को संबोधित करते हुए संतलाल अंबेडकर ने कहा कि आज का दिन सिर्फ जयंती मनाने का नहीं बल्कि उन महापुरुषों के संघर्षों को याद करने का है जिन्होंने हमें शिक्षा और समानता का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा की संविधान हमें बराबरी का अधिकार देता है लेकिन आज भी दलित, पिछड़े, किसान और मजदूर अपने सम्मान और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक समाज से छुआछूत और भेदभाव खत्म नहीं होता तब तक लोकतंत्र वास्तविक रूप से मजबूत नहीं होगा। प्रदेश महासचिव ने आर्थिक और राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने युवाओं व किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बहुजन समाज को अपनी सामाजिक ताकत को राजनीतिक ताकत में बदलना होगा। उन्होंने कहा की बाबा साहब का मिशन तभी पूरा होगा जब सत्ता में हमारी प्रभावी भागीदारी होगी। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संगठन आज शिक्षा, संगठन और संघर्ष के विचार को घर-घर पहुँचा रहा है।सम्मेलन के दौरान संतलाल अंबेडकर ने युवाओं को शिक्षा अपनाने और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता और समानता पर जब भी हमला होगा भीम आर्मी डटकर खड़ी रहेगी।इस अवसर पर भारी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्वामी चांदराम जी,प्रदेश सलाहकार रिसपाल, प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा, गुरु रविदास मंदिर प्रधान तेलूराम, भीम आर्मी प्रदेश नेता सुरेंद्र कटारिया, प्रवीण मेहरा, मोनू रंगा, गौरव भुरटाना, रोहतास सिंगला, जिला अध्यक्ष डॉ सुदेश, डॉ सुधीर सातरोड जिला अध्यक्ष रीना कांगड़ा महिला विंग, जिला अध्यक्ष सोनू सरपंच ग्रामीण, आशीषदास जी, भीम आर्मी महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष संदीप चेड़वाल,जिला उपाध्यक्ष अनिल काजला, जिला उपाध्यक्ष हितेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी टीना बलियाली,जिला महासचिव सोमबीर बागड़ी, जिला सचिव सुरेंद्र चोपड़ा, सचिव संदीप ईश्वरवाल, सचिव सोनी शिमली, कश्मीर भूकल, अजय भोरिया हलका अध्यक्ष बवानीखेड़ा, प्रभारी मोनू, पूर्व एम सी कृष्णा,हलका अध्यक्ष भिवानी राकेश सांगा, हलका अध्यक्ष तोशाम सोमबीर सुंगरपुर, प्रभारी साबराम, हलका उपाध्यक्ष राधेश्याम, हलका अध्यक्ष लोहारू रामबिलास धानिया, गायकर एन डी न्याना, मंदीप कलसन चौधरी म के डी,टिंकू क्रिश चमार, रोहताश बलियाली, अन के बी रवि दासिया, मस्ताना जी ओर विनोद सांगा, राजू मैहरा, सोनू धानिया रतेरा, ओर अन्य साथी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: पेयजल संकट को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़: जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों से सहयोग की करी अपील
छत्तीसगढ़: छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन