Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर डॉ. सुबचन राम का सम्मान, संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 22/04/2026 10:58:15 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 22/04/2026 10:58:15 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: उत्तर प्रदेश के बरवा रत्ती पट्टी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: उत्तर प्रदेश के बरवा रत्ती पट्टी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मार्गदर्शक, समन्वयक एवं पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी आदरणीय डॉ. सुबचन राम साहेब का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। डॉ. सुबचन राम साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया जो सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में बाबा साहेब के योगदान को विस्तार से बताया।


इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित हजारों लोगों को भारतीय संविधान की शपथ भी दिलाई और संविधान के मूल सिद्धांतों जैसे समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि यदि हम संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो समाज में समानता और विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. सुबचन राम साहेब का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके विचारों को सराहा। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।