Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हत्या के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में चार विशेष टीमें हुई गठित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/08/2026 11:16:28 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:16:28 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत सूर्य नगर में हुए हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत सूर्य नगर में हुए हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

थाना एचटीएम के प्रभारी पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के मामले में संलिप्त महिला आरोपी प्रोमिला, पत्नी रमेश, निवासी गली नंबर-6, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा सके।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Featured News