Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशे के खिलाफ हांसी पुलिस का सर्च अभियान, गणेश कॉलोनी में डॉग स्क्वॉड के साथ की गई जांच

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/10/2026 11:16:21 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/10/2026 11:16:21 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले को नशा मुक्त बनाने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले को नशा मुक्त बनाने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ संदिग्ध क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाकर जांच की जा रही है, ताकि नशे से जुड़ी गतिविधियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी दी की इसी कड़ी में पुलिस चौकी सिसाय पुल इंचार्ज उप नि बलवान व पुलिस टीम , पुलिस चौकी किला बाजार और एवीटी स्टाफ हांसी की टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ गणेश कॉलोनी हांसी में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नशे की रोकथाम के उद्देश्य से क्षेत्र में जांच की। डॉग स्क्वॉड की सहायता से तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के दिशा-निर्देशानुसार हांसी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सक्रिय है। पुलिस द्वारा जहां नशा बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, वहीं आमजन को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है और परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हांसी पुलिस का विशेष जोर युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर है। इसके लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी में संलिप्त है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

हांसी पुलिस की आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। हांसी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सर्च अभियान और अन्य आवश्यक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 मध्य प्रदेश: मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी 

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 हरियाणा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां, लोगों को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने बढ़ाया यूपी का गौरव, खोए हुए मोबाइल बरामद करने में प्रदेश में चौथा स्थान


Featured News