Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 11 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 12/09/2026 11:46:03 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:46:03 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग कराने और उन्हें उपचार से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम हिसार ने थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव पनिहार चक और भैरिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

125 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश

गांव पनिहार चक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक जयपाल अहलान की मौजूदगी में नशा मुक्ति पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने करीब 125 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। स्कूल के शिक्षक महेंद्र लांबा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों से संवाद

पुलिस टीम ने पनिहार चक और भैरिया में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों को नशे की वजह से परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं और नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें।


नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ रही पुलिस

अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने पनिहार चक, भैरिया और हिसार क्षेत्र में तीन नशा पीड़ितों की पहचान की। इनमें से दो नशा पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। अभियान के दौरान कुल 11 नशा पीड़ितों को उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान एक नशा पीड़ित पुलिस टीम की काउंसलिंग और प्रेरणा से प्रभावित होकर स्वयं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ। इससे पुलिस की जागरूकता और काउंसलिंग पहल के सकारात्मक प्रभाव का पता चलता है। हिसार पुलिस का यह अभियान नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को केवल समझाने तक सीमित न रखकर उन्हें उपचार और बेहतर जीवन की ओर ले जाने की दिशा में भी लगातार काम कर रहा है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News