-
☰
हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, 15 वर्ष तक की लड़कियों को मिलेगा लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएमओ राहुल बुद्धि राजा व शहर की अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक विनोद भयाना ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव के लिए आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान प्रदेश के अजमेर से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी को जड़ खत्म करने में यह टीकाकरण अभियान अति महत्वपूर्ण साबित होगा। विधायक विनोद भयाना ने अभियान के शुभारंभ अवसर पर टीकाकरण करवाने वाली लड़कियों को सम्मानित भी किया। एसएमओ डॉ राहुल बुद्धि राजा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान 90 दिन तक चलेगा। इस अभियान के प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इसके बाद अभियान का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष तक की लड़कियां टीकाकरण करवा सकती हैं। टीकाकरण के लिए माता-पिता, अभिभावक की सहमति होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए नागरिक अस्पताल में पोस्टपार्टम सेंटर स्थापित किया हुआ है। लड़कियों को टीकाकरण करवाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड और आधार कार्ड लिंक मोबाइल फोन साथ लेकर आना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकरण होने के कम से कम आधा घंटा बाद तक डॉक्टरों द्वारा निगरानी रखी जाएगी और टीकाकरण का कार्य डॉक्टरों की निगरानी में ही किया जाएगा। टीकाकरण के उपरांत प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान प्रदेश के अजमेर में किए गए टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को लाइव भी दिखाया गया। इसके लिए एक बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, विनोद सैनी, अनिल चावला ,नवीन ठाकुर, बबल खुराना, तनुज खुराना, अशोक ढालिया , सुभाष यादव,मुकेश टुटेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित