Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जींद पुलिस लाइन के मालखाने का IGP ने किया औचक निरीक्षण, जब्त नशीले पदार्थों का कराया वजन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/09/2026 10:15:03 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:15:03 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कुलदीप सिंह यादव (IPS) ने 3 सितंबर को जींद पुलिस लाइन स्थित मादक द्रव्य एवं नशीले पदार्थों के मालखाने का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कुलदीप सिंह यादव (IPS) ने 3 सितंबर को जींद पुलिस लाइन स्थित मादक द्रव्य एवं नशीले पदार्थों के मालखाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने में रखे NDPS अधिनियम के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से जायजा लिया। IGP ने जब्त नशीले पदार्थों का स्वयं वजन करवाकर रिकॉर्ड में दर्ज विवरण से उसका मिलान किया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित फाइलों और अभिलेखों की भी गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मालखाने में रखी जब्त सामग्री के रिकॉर्ड में पूरी शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

पुलिस महानिरीक्षक ने मालखाना प्रबंधन की नियमित निगरानी करने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जब्त सामग्री से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। IGP कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही पुलिस कार्यप्रणाली की पहली प्राथमिकता है। मालखाने के रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (IPS), उप-पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार (HPS), लाइन अफसर उप-निरीक्षक रामबिलास, जिला मालखाना इंचार्ज उप-निरीक्षक विरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बहराइच के बलहा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सड़कों पर जमा नालियों के पानी से ग्रामीण हुए परेशान

उत्तर प्रदेश: 6 वर्षीय अमायरा दीक्षित ने योगासन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, स्कूल और शहर का बढ़ाया गौरव

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सरायन नदी में लापता युवक का शव 27 घंटे बाद हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: पेरल्ल लाइसेंस प्रणाली के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, HERC कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी

गुजरात: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 703 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: ITI में NCC कैडेट्स का नामांकन कार्यक्रम संपन्न, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से हुआ चयन


Featured News