-
☰
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: हांसी स्थानीय राजकीय आईटीआई में 10 अप्रैल 2026 को सुबह 09:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अग्रणी स्वदेशी ईवी कंपनी ज़ेलियो ई-मोबिलिटी लिमिटेड (हिसार) और श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड (भिवाड़ी) द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी।
विस्तार
हरियाणा: हांसी स्थानीय राजकीय आईटीआई में 10 अप्रैल 2026 को सुबह 09:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अग्रणी स्वदेशी ईवी कंपनी ज़ेलियो ई-मोबिलिटी लिमिटेड (हिसार) और श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड (भिवाड़ी) द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य भूपसिंह ने बताया कि आईटीआई में 10 अप्रैल को रोजगार मेले में दोनों कंपनियों में फिटर, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, मोटर मैकेनिक , मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई और एमईवी जैसे विभिन्न ट्रेड के आईटीआई पास उम्मीदवारों सहित 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए कुल 190 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने रिज्यूम, आधार कार्ड और सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 16,430 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश