-
☰
हरियाणा: चानौत स्कूल में लाइब्रेरी का उद्घाटन, एसडीएम ने बच्चों संग पढ़ी कहानियां
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी एसडीएम राजेश खोथ ने शुक्रवार को चानौत गांव के राजकीय विद्यालय में स्थापित प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी एसडीएम राजेश खोथ ने शुक्रवार को चानौत गांव के राजकीय विद्यालय में स्थापित प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच हिमांशु , विद्यालय क्लस्टर हेड राजबाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के उपरांत एसडीएम राजेश खोथ ने विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ों को ही नहीं छोटे विद्यार्थियो को भी लाइब्रेरी की आवश्यकता होती है, क्योंकि अगर बच्चे बचपन से ही लाइब्रेरी में बैठकर अध्ययन करेंगे तो उनमें अध्ययन करने की आदत बचपन में ही विकसित हो जाएगी। जिसका फायदा उन्हें बड़े होने पर करियर बनाने में मिलेगा। एसडीएम ने कहा कि यह लाइब्रेरी प्राकृति मित्र समिति की सहयोग से स्थापित करवाई गई है। इसमें कहानियां, कविताओं सहित अनेक ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई। खास बात यह रही की एसडीएम राजेश खोथ ने लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के उपरांत छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैठकर करीबन आधा घंटा रोचक कहानियों की पुस्तक पढ़ी। उन्होंने कहा कि वैसे तो लाइब्रेरी में काफी पुस्तकें रखी गई है फिर भी बच्चों की मांग तथा रुचि की अनुरूप किताबों की संख्या समय-समय पर बढ़ाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में बच्चों की अभिभावक भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने विद्यालय की खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिभाओं तथा समाज सेवियों को सम्मानित किया और अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की तुलना किसी दूसरे बच्चे से कभी भी नहीं करें, हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा होती है। बच्चों की छुपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास करने चाहिए। बच्चों के जीवन में पेरेंट्स, टीचर तथा विद्यार्थियों का त्रिकोण होता है, इसलिए अध्यापकों तथा अभिभावकों की जिम्मेवारी अधिक बन जाती है। अगर वह बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें अच्छा मार्गदर्शन दे तो निश्चित रूप से बच्चे जीवन में सफलता के झंडे गाड़ने का काम करेंगे। इस दौरान एसडीएम ने नागरिकों की समस्याओं को भी सुना। एसडीएम ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के हाल की दीवार को साउंड प्रूफ बनवाया जाएगा। इस अवसर पर प्राकृति मित्र समिति के अध्यक्ष शशिकांत यादव, विनोद कुमार, देवेंद्र व्यास, सोमबीर कलकल, सुनील दुहन, बलराज सिंह सहित गांव की अनेक गणमान्य नागरिक व महिलाए ओर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख