-
☰
हरियाणा: सीआईए स्टाफ हांसी की बड़ी कार्रवाई, 63.700 किलोग्राम गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ हांसी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बास में अभियोग अंकित किया गया है। डीएसपी श्री रविन्द्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ हांसी की टीम गांव भाटोल जाटान बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चार युवक—विनोद, रविन्द्र, राकेश व मनबीर—काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर गांव गढ़ी से भाटोल जाटान की तरफ आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 63.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के नाम विनोद पुत्र लेहणा सिंह, निवासी पुट्ठी, थाना बास, रविन्द्र उर्फ विरेन्द्र पुत्र कुलदीप उर्फ लीला, निवासी पुट्ठी, थाना बास, राकेश पुत्र कृष्ण, निवासी ईगराह, जिला जींद, मनबीर पुत्र जोरा सिंह, निवासी ईगराहा, जिला जींद, आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों एवं सप्लाई नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख