Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 30/05/2026 11:12:41 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:12:41 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नई दिल्ली कोंडली विधानसभा क्षेत्र में लगातार गहराती पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली जल बोर्ड के मयूर विहार फेज-2 स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

विस्तार

हरियाणा: नई दिल्ली कोंडली विधानसभा क्षेत्र में लगातार गहराती पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली जल बोर्ड के मयूर विहार फेज-2 स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कोंडली विधानसभा के विधायक कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और पानी की समस्या के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से मटका फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी के इस दौर में कोंडली विधानसभा के कई इलाकों में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। लोगों को पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई स्थानों पर टैंकरों के भरोसे जलापूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक कुलदीप कुमार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन भाजपा की सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पानी जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है और क्षेत्र की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोंडली विधानसभा के विभिन्न इलाकों से लगातार पानी की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों को सुबह से लेकर देर शाम तक पानी का इंतजार करना पड़ता है। कई परिवारों को निजी स्तर पर पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जल संकट से प्रभावित इलाकों में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। विधायक कुलदीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोंडली विधानसभा की जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जल संकट के समाधान की मांग करते हुए नारेबाजी की और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।