-
☰
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी में 20 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी में 20 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित बेरवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह बैठक स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, स्वच्छता तथा प्रतिभागियों के सुचारू संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सुमित बेरवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी या लापरवाही नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का भी आधार है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा आम नागरिक भाग लेंगे, इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। डॉ. बेरवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें पूरी निष्ठा, गंभीरता और समयबद्धता के साथ निभाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली