-
☰
हरियाणा: सीवरेज से सड़क तक विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को डीसी की दो टूक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भिवानी के स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त (डीसी) साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
हरियाणा: भिवानी के स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त (डीसी) साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक के दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े किसी भी विकास कार्य में लापरवाही न बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) समय पर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके और प्रगति का सही आकलन हो। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शहर में सीवरेज जाम और जलभराव की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित वार्ड समिति से सत्यापन कराकर उसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपडेट की जाए। नगर परिषद को शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) को सभी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने तथा उनकी प्रगति 'म्हारी सड़क' ऐप पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने और प्रत्येक चरण की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई सुनील रंगा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित डागर सहित जिला परिषद, नगर परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
गुजरात: पुलिस की अनोखी पहल, बच्चों को हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
गुजरात: श्मशान के बाहर कूड़ेदान में मिला आधा जला शव, फोरेंसिक जांच में बंदर का निकला शव
असम: तिवा लोकनृत्य और कला को मिलेगा नया मंच, डिमरिया में शुरू हुई सांस्कृतिक कार्यशाला
उत्तर प्रदेश: श्रद्धा और भक्ति में डूबा कोरांव, सार्वजनिक रुद्राभिषेक के बाद हुआ भव्य भंडारा