-
☰
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी में 20 जून को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा शनिवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी में 20 जून को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा शनिवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान भी किए। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण उमरा गेट से लक्ष्मी मेडिकल हॉल तक चलाया गया, जहां सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे सार्वजनिक मार्गों और सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़े। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले चार लोगों के चालान किए। इनमें दो दुकानदार तथा दो रेहड़ी संचालक शामिल रहे। इस कार्रवाई में नगर परिषद के एचएसआई दीपक, प्रमोद, साहिल तथा प्रीति ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और शहर के अन्य प्रमुख बाजारों व मार्गों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद ने शहरवासियों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर की सड़कों को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाया जा सके।
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली