Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत, गांव में मची दहशत

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 01/07/2026 01:50:04 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:50:04 pm
Share:

विस्तार

झारखण्ड: पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे पलामू जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर-पाटन पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं युवा एकता मंच पलामू के जिलाध्यक्ष संदीप सरकार मंगलवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुलदीप महतो के परिवार के सदस्य करीब एक सप्ताह पहले अचानक बीमार पड़ने लगे। शुरुआत में उनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बीते पांच दिनों में परिवार के पांच सदस्यों की एक-एक कर मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग बीमारी के कारणों को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद संदीप सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जांच अभियान शुरू नहीं किया गया है। उनका कहना था कि यदि समय रहते बीमारी के कारणों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाते तो लोगों में फैले डर को कम किया जा सकता था। उन्होंने मांग की कि विशेषज्ञों की टीम तुरंत गांव पहुंचकर पानी, भोजन, मिट्टी और वातावरण की वैज्ञानिक जांच करे ताकि बीमारी और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही गांव के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। संदीप सरकार ने कहा कि घटना के बाद गांव के लोग भय के साये में जी रहे हैं और कई लोग गांव आने-जाने से भी डर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से लोगों को सही जानकारी देकर भरोसा बहाल करने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक परिवार को उचित मुआवजा, आश्रितों के पुनर्वास और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। फिलहाल पूरे जिले की निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
 

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News