Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: मानवता की मिसाल बने रंजीत जायसवाल फंटूश, गंभीर मरीज के लिए किया रक्तदान

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 25/06/2026 01:06:33 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 25/06/2026 01:06:33 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: गंभीर रूप से बीमार युवक की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

विस्तार

झारखण्ड: गंभीर रूप से बीमार युवक की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। मरीज का हीमोग्लोबिन मात्र 3 ग्राम होने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने तत्काल चार यूनिट रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई थी, लेकिन परिवार पिछले चार दिनों से रक्त की व्यवस्था के लिए भटक रहा था। जानकारी मिलने पर झामुमो नेता, जिला परिषद प्रतिनिधि एवं पूर्व उप प्रमुख रंजीत जायसवाल उर्फ फंटूश तुरंत अस्पताल पहुंचे और मरीज के परिजनों से मुलाकात की। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए स्वयं रक्तदान किया। उनके रक्तदान के बाद मरीज के उपचार में राहत मिली और परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

बताया गया कि मरीज कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था, लेकिन कोई भी रिश्तेदार या परिचित रक्तदान के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में रंजीत जायसवाल ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए न सिर्फ खुद रक्तदान किया, बल्कि अन्य युवाओं और सहयोगियों से संपर्क कर अतिरिक्त रक्तदाताओं की व्यवस्था करने का अभियान भी शुरू कर दिया। रक्तदान के बाद रंजीत जायसवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना और गंभीर बीमारी के समय रक्त की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। रंजीत जायसवाल का यह कदम समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।