Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कुम्भकार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 27/04/2026 12:33:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 27/04/2026 12:33:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगर मालवा बाबा बैजनाथ महादेव की पावन नगरी मे श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा छटवां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया , जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन के पूर्व अतिथियों द्वारा नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव एवं श्री यादें मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगर मालवा बाबा बैजनाथ महादेव की पावन नगरी मे श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा छटवां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया , जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन के पूर्व अतिथियों द्वारा नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव एवं श्री यादें मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई। उत्साह और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुए। इस आयोजन में समाज की एकता, परंपरा और प्रगतिशील सोच दिखाई दी सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज छटवां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन में मंचसीन अतिथि के  रूप में समिति के अध्यक्ष कैलाश कुम्भकार, उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच लालसिंह कुम्भकार, बाबूलाल कुम्भकार भरत प्रजापत अशोक कुम्भकार राधेश्याम प्रजापत अशोक कुम्भकार दिलीप प्रजापत उप सरपंच संदीप प्रजापत आदि उपस्थित थे समाजजनों ने गुरूओ व समाजसेवियों का स्वागत सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित किया गए मंचासींन अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया सम्मेलन के उपरांत क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर भी सम्मेलन में उपस्थित हुई जिनका समिति सदस्यों ने स्वागत किया समाज के सभी वरिष्ठ जनो ने मंच से सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में सामाजिक चर्चा प्रेरक उद्बोधन व समाज की दिशा पर मार्गदर्शन दिया गया सामूहिक विवाह सम्मेलन में अहम भूमिका निभाने वाले दूर-दूर से आए  समाज सेवाक  एवं कार्यकर्ताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया और वरिष्ठ जनों ने मंच से समाज को संबोधित करते कहा कि प्रजापति कुम्भकार समाज एक  सामाजिक एकता और परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है वहीं विवाह सम्मेलन में मंच से लेकर भोजन व्यवस्था एवं यज्ञशाला तक समाज द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई जिसकी सराहना बाहर से आए अतिथियों ने एवं वरिष्ठ जनों ने भी करी ...

गृहस्थी की सामग्री की भेंट 

सम्मेलन के उपरांत समिति के सदस्यों ने वर-वधू को गृहस्थी की सामग्री भेंट की गई वही कुम्भकार पटेल परिवार आगर, भरत प्रजापति भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, रमेश कुम्भकार खजुरी वाले की ओर से बाबा बैजनाथ की तस्वीर भेंट पंडित प्रवीण वैष्णव की ओर से मां बगलामुखी की स्मृति चिन्ह भेंट की गई  राजतिलक जूनियर कालेज स्कूल हास्टल की ओर से श्रीं राम की स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विवाह सम्मेलन का संचालन सेवक राम कुंभकार ने किया और आभार भरत प्रजापति ने माना बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए प्राप्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुम्भकार कानड़ द्वारा दी गई।


Featured News