-
☰
मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा आज पोरसा शहर में संत रविदास महाराज जी की 650बी जयंती के अवसर कलश वंदन यात्रा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा पोरसा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा आज पोरसा शहर में संत रविदास महाराज जी की 650बी जयंती के अवसर कलश वंदन यात्रा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा पोरसा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। यात्रा भोले पेट्रोल पंप अटेर रोड बाईपास से चलकर अंबेडकर भवन साधू सिंह तिराहा बरगद चौराहा अग्रसेन चौक बस स्टैंड होते हुए रामनगर संत रविदास मंदिर पर समापन हुई कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा संत रविदास जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने किया। संत रविदास जी भारत के उन महान संतों और समाज सुधारकों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी भक्ति, विचारों और कर्म से समाज में फैली कुरीतियों, ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव पर करारा प्रहार किया। उन्होंने जीवन भर प्रेम, करुणा और समानता का संदेश दिया। संत रविदास जी के जीवन और दर्शन के प्रमुख पहलू समानता और भ्रातृत्व: उन्होंने कहा था कि जन्म से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है। उनका स्पष्ट मानना था कि ईश्वर की नजर में सभी मनुष्य एक समान हैं। पेशे से चर्मकार होने के बावजूद उन्होंने अपने काम को कभी छोटा नहीं समझा। उन्होंने संदेश दिया कि ईमानदारी से किया गया कर्म ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इसी संदर्भ में उनकी प्रसिद्ध कहावत आज भी हर जुबान पर है— "मन चंगा तो कठौती में गंगा"। 'बेगमपुरा' की अवधारणा: संत रविदास जी ने एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की थी, जिसे उन्होंने 'बेगमपुरा' (एक ऐसा शहर जहां कोई गम या दुख न हो) कहा। उनका सपना था कि एक ऐसा समाज बने जहां किसी के साथ अन्याय, गरीबी या भेदभाव न हो।
आज के दौर में, जब समाज को एकजुटता और आपसी सौहार्द की सबसे ज्यादा जरूरत है, संत रविदास जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज से भेदभाव को मिटाने और हर इंसान का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए। आइए, संत रविदास जी के विचारों को केवल भाषणों तक सीमित न रखकर अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें। कार्यक्रम के इस अवसर पर अंबाह विधानसभा प्रभारी रामरूप सिंह तोमर जनपद अध्यक्ष देवेश सिंह तोमर पूर्व विधायक कमलेश जाटव पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखबार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामबीर सिंह तोमर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता जिला मंत्री बबलू बघेल राकेश उपाध्याय राजेश वर्मा पवन सिंघल बालकिशन वर्मा जसराम गुप्ता अरविंद तोमर गब्बर सखवार महेश सेमिल मनीष शिवहरे बंटी भार्गव पार्षद पपेन्द्र जाटव भगवान सिंह बघेल सत्यकेश कुशवाह महेंद्र जाटव रवि भारतीय गोपाल शिवहरे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद
मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला
छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग
मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप