Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: जावर सिंचाई परियोजना को लेकर अरुण यादव का सरकार पर हमला, एक महीने का दिया अल्टीमेटम

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 25/11/2026 11:06:15 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 25/11/2026 11:06:15 am
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: खंडवा जावर उद्वहन सिंचाई परियोजना में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में आयोजित जनआक्रोश धरना आंदोलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। ठेठ निमाड़ी अंदाज में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार हत्यारी है। सरकार को किसानों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। अरुण यादव ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को लगातार अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अनाज देने वाला किसान आज खुद अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू हुई जावर उद्वहन सिंचाई परियोजना को 2023 तक पूरा होना था, लेकिन आज भी किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधूरी योजना को पूर्ण बताकर लोकार्पण कर दिया गया। अरुण यादव ने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए एक महीने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन और रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में मांधाता के पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह, हरदा विधायक डॉ. रामकृष्ण दोगने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और किसान मौजूद रहे।


Featured News