-
☰
मध्य प्रदेश: बसपा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मंगलवार को ऊदा देवी पासी चौक, कैंट सदर स्थित शिवाजी ग्राउंड के पास श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बसपा नगर अध्यक्ष प्रकाश गौतेल ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आत्मसम्मान, स्वाभिमान और देश की आजादी के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी पासी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाले वर्षों में उनकी जयंती को और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। जयंती समारोह में नगर कोषाध्यक्ष रामसेवक बिरहा, मुन्ना सतनामी, एडवोकेट अनिल बावरिया, सुनील बावरिया, धीरू संग्राम, रमेश खरे तथा कैंट विधानसभा अध्यक्ष दिलीप चंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।