Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच बैठकर देखी पढ़ाई की प्रगति

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh , Date: 12/09/2026 11:08:03 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:08:03 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत खाण्डोली के कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत खाण्डोली के कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री जांगिड़ कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के बीच दरी पर बैठकर उनकी कॉपियां और होमवर्क देखने लगे। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों के संबंध में भी चर्चा की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और गृहकार्य समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया।


 कलेक्टर ने विद्यालय में अंकुर पुस्तक की उपलब्धता, शिक्षकों की नियुक्ति एवं उनकी उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान देने, नियमित मूल्यांकन करने तथा अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाए रखने तथा शासन की शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

 जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कोक सिंह का पुरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 118 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले नियमित नाश्ता एवं भोजन की जानकारी ली। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को दिए जाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि केन्द्र में टेलीविजन उपलब्ध है, लेकिन अभी उसे स्थापित नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत को टेलीविजन शीघ्र स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को केन्द्र पर उपलब्ध शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्री का लाभ मिल सके।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनाने का दिया आश्वासन

 कलेक्टर श्री जांगिड़ ने ग्राम खाण्डोली में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल के अभाव में आवारा गोवंश एवं शरारती तत्व विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जल निकासी की समस्या भी बताई। बरसात के दौरान परिसर में पानी भर जाने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) के माध्यम से विद्यालय परिसर को सुव्यवस्थित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जौरा श्री शुभम शर्मा, जनपद सीईओ श्री श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News