Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: रात्रि चौपाल व ग्राम रथ यात्रा में जनसमस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashoke Bhandari , Date: 06/05/2026 11:22:34 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashoke Bhandari ,
  • Date:
  • 06/05/2026 11:22:34 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निंबावास में सोमवार रात्रि ग्राम पंचायत भवन में आमजन की समस्याओं के निस्तारण तथा सरकार के उपलब्धियां और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए रात्रि चौपाल व ग्राम रथ यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निंबावास में सोमवार रात्रि ग्राम पंचायत भवन में आमजन की समस्याओं के निस्तारण तथा सरकार के उपलब्धियां और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए रात्रि चौपाल व ग्राम रथ यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा 

रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से प्रत्येक समस्या को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ‌ साथ ही कई समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

ग्राम रथ यात्रा के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार
 
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रथ यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। डिजिटल एलईडी स्क्रीन के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कृषिगत नवाचार, किसानों के लिए संचालित योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। इस पहल से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिली।

जनप्रतिनिधियों ने सरकार की प्राथमिकताओं पर रखा जोर 

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि ग्राम रथ यात्रा सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रही है। इसके जरिए सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं तथा आमजन जागरूक होकर उनका लाभ उठा रहे है, उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास, किसानों की उन्नति एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जागरूक होकर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निस्तारित किया जाए।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, कार्यक्रम की हुई सराहना 

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल एवं ग्राम रथ यात्रा जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सीधे गांव तक पहुंचती है, जिससे आमजन को लाभ मिलता है।

इसकी रही विशेष उपस्थिति 

इस अवसर पर सासंद लुंबाराम चौधरी, भीनमाल पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री-ओबीसी मोर्चा हिंगलाजदान चारण, उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया (IAS), तहसीलदार भीखदान चारण, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, रामसीन मंडल अध्यक्ष छगनलाल घांची, जुंजाणी मंडल प्रभारी भरतसिंह राव, मुकेश महेश्वरी, किशोर सांखला, चैनराज पटेल, छगनाराम चौधरी सहित सरपंच, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, भीनमाल उपखंड के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।