Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: शिक्षकों के डीए और एरियर्स का 15 दिन में भुगतान किया गया सुनिश्चित
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 09/04/2026 10:58:50 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 09/04/2026 10:58:50 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पुनासा विकास खंड में लंबे समय से कर्मचारियों का डीए और एरियर्स राशि का भुगतान लंबित है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पुनासा विकास खंड में लंबे समय से कर्मचारियों का डीए और एरियर्स राशि का भुगतान लंबित है। अनेकों बार विकास खंड शिक्षा अधिकारी से भी कर्मचारी गुहार लगा चुके थे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक प्रतिनिधियो ने सीधे जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी एवं जिला कोषालय अधिकारी आर एस गवली से भेंट की और पुनासा विकास खंड के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। डीईओ ने शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से सुना और पात्र समस्त शिक्षकों के डीए ऐरियर, क्रमोन्नत वेतनमान की राशि का भुगतान 15 दिवस के अंदर करने हेतु निर्देशित किया है। प्रतिनिधि मंडल में राजेन्द्र सिंह चौहान,प्रेम कोठारे, राजेश पाराशर, चिंताराम पटेल, अवनीश त्रिवेदी,मोहन गढ़वाल,बीईओ कार्यालय से श्रीराम भुसारिया, रघुराज सिसोदिया, सुनिल मराठे उपस्थित रहें।