-
☰
पंजाब: खेलां वतन पंजाब दियां में तेजप्रताप सिंह ने जीता गोल्ड, तरसेम सिंह ने किया सम्मानित
- Photo by : social media
विस्तार
पंजाब: खेलां वतन पंजाब दियां प्रतियोगिता में गांव ददेहर साहिब, जिला तरनतारन के तेजप्रताप सिंह ने 400 मीटर हर्डल्स एथलेटिक्स मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अमानतजीत सिंह वडाला जौहल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कौमी किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह ने तेजप्रताप सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान तेजप्रताप सिंह के माता-पिता को भी सम्मान देकर उनके सहयोग और बेटे को खेलों के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की गई। सम्मान समारोह के दौरान तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के युवाओं की खेलों में ऐसी उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास दूसरे युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कौमी किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यूनियन की ओर से तेजप्रताप सिंह और अमानतजीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।