Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कोटपूतली में 40वें श्री श्याम महोत्सव का आगाज, 1151 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/10/2026 10:19:33 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/10/2026 10:19:33 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट, कोटपूतली की ओर से आयोजित 40वें श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट, कोटपूतली की ओर से आयोजित 40वें श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन 1151 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

मंगल कलश यात्रा श्री लक्ष्मीनारायण देवस्थान मंदिर से प्रारंभ हुई। मंदिर के महंत श्रवण जी ने विधिवत कलश पूजन करवाया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना उपस्थित रहे। पूजन के बाद श्री श्याम प्रभु की झांकी के साथ कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। नगरपालिका तिराहे और मुख्य चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

महोत्सव के तहत शाम को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान जी और श्री श्याम बाबा की आकर्षक एवं सजीव झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया और अंत में मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम लाल बंसल, उपाध्यक्ष ख्याली राम सैनी, कोषाध्यक्ष जगदीश सैनी और महामंत्री मनोज दीवान सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।


Featured News