Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 30/05/2026 11:43:32 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:43:32 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पीपलू शहर मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों,नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले व किसानों को समय पर मुआवजा देने सहित अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

विस्तार

राजस्थान: पीपलू शहर मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों,नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले व किसानों को समय पर मुआवजा देने सहित अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला में बैठक कर सामूहिक रूप से उपखंड कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और देश के राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव घासीलाल चौधरी ने कहा नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक होने से देश के युवा खासे निराश है। यह केंद्र सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है। बढ़ती महंगाई से देश के किसान-मजदूर परेशान है।

 

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेपर लीक मामले को लेकर देश के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। इस मौके पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल मीणा,पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव घासीलाल चौधरी,कोषाध्यक्ष गोविंद चौधरी,ईकाई अध्यक्ष मोहनलाल, मांगीलाल सैनी, भंवर लाल बैरवा, लड्डूलाल, सावंतराम, गोपाल, राजाराम, सांवरमल, अध्यक्ष मानसिंह मीणा, छोटू लाल, प्रशासक रामलाल मीणा, तुलसीराम गुर्जर, पायलेट मीना, घनश्याम मीणा, अंबालाल, रामकरण जाट, प्रधान, जीतराम, बन्ना लाल, देवकरण सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।