Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था के निर्देश जारी

- Photo by : social media

राजस्था  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/05/2026 11:15:27 am Share:
  • राजस्था
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/05/2026 11:15:27 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं जीव-दया की भावना को ध्यान में रखते हुये जिले भर में दाना एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं जीव-दया की भावना को ध्यान में रखते हुये जिले भर में दाना एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बढ़ते तापमान के कारण पशु-पक्षियों के सामने चारे व दाना एवं जल का गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है, जिससे अनेक जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा जारी निर्देशों में समस्त विभागाध्यक्षों, उपखंड अधिकारियों, नगर परिषद, पंचायत समितियों एवं नगरपालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार सभी राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सालयों, ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक पार्कों में छायादार स्थानों पर मिट्टी के परिंडे बांधने तथा बेसहारा पशुओं के लिए पानी की खेलियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

साथ ही इन परिंडों एवं खेलियों में प्रतिदिन स्वच्छ जल भरने की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, धार्मिक ट्रस्टों एवं लायंस/रोटरी क्लबों से भी इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की है। इसके अतिरिक्त आमजन को “एक मुट्ठी दाना, एक कटोरा पानी” अभियान से जोड़ते हुए अपने घरों की छतों, बालकनियों एवं आंगन में प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना एवं पानी रखने का संदेश दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्र में की गई कार्यवाही, चिन्हित स्थानों एवं लगाए गए परिंडों की संख्या की रिपोर्ट निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।