Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वन विभाग के दावों पर सवाल, रजवास बीट में वन भूमि पर कथित मिट्टी माफिया का खेल उजागर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 25/05/2026 02:11:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 25/05/2026 02:11:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक पीपलू ।निवाई वन विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आता नजर आ रहा है। 

विस्तार

राजस्थान: टोंक पीपलू ।निवाई वन विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आता नजर आ रहा है। निवाई रेंज की रजवास बीट में गुंडा भेरूजी स्थित एफडीए प्लांटेशन क्षेत्र में वन भूमि के बीच कथित रूप से मिट्टी माफिया का खेल धड़ल्ले से चलने की चर्चाएं हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र रेंज कार्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र के भीतर करीब एक किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क तैयार कर दी गई, जिससे दिन-रात मिट्टी का परिवहन और दोहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान हजारों पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया और वन भूमि की संरचना तक बदल दी गई।


मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब वन क्षेत्र में इतनी बड़ी गतिविधि हुई तो विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां थी? वन क्षेत्र के बीच सड़क बन गई, भारी वाहन चलते रहे, मिट्टी उठती रही, लेकिन कार्रवाई नजर नहीं आई। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि बिना किसी अंदरूनी संरक्षण के वन भूमि में इस स्तर पर काम होना आसान नहीं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जांच करेंगे या फिर वन भूमि पर माफियाओं का यह कथित खेल यूं ही चलता रहेगा।


Featured News